Spread the love

जबलपुर। गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. अम्बेडकर पर दिये बयान के विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में सोमवार नगर निगम परिसर में कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन किया और गृहमंत्री शाह के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षदों द्वारा हाथों में बाबा साहब भीमराव अंबेडर एवं संविधान की रक्षा की तख्तियां लेकर तीखी नारे बाजी की गई । इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली, पार्षद सर्वश्री संतोष दुबे पंडा, कलीम खान, मुकीमा याकूब अंसारी, गुलाम हुसैन, रितु राजेश यादव, प्रीति अमर रजक, गुड्डू तामसेतवार, तुलसा लखन प्रजापति, श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, सत्येन्द्र चौबे, हर्षित यादव, राकेश पांडे, अख्तर अंसारी, प्रमोद पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा, देश के गृहमंत्री अमित शाह को देश से माफी मांगना चाहिए क्योंकि उन्होंने सम्पूर्ण देश का अपमान किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *