Spread the love

बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर भाजपा ने किया अपराध
जबलपुर। कांग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. लेकिन मोदी सरकार बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को अपराध मानने तैयार नहीं है. उलटे बीजेपी ने संसद की कार्रवाई ठप्प रखी. यहीं नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया. बीजेपी ने षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई. यह बात नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कही. इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नेता बलवंत सिंह गुर्जर, सतीश तिवारी, गुड्डू चौबे, सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिध उपस्थित थे.
कांग्रेस पदाधिकारियों ने यहां स्पष्ट किया कि जब तक अमित शाह का इस्तीफा या माफीनामा नहीं आता, तब कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा.
श्री घनघोरिया ने कहा आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था. लेकिन बीजेपी अब यह खीज संविधान निर्माता पर निकाल रही है और बाबा साहेब का अपना किया जा रहा है. लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रधानमंत्री ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *