Spread the love

मिली साढ़े पांच करोड़ की संपत्ति
इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर सत्यापन के पश्चात एक छापामार कार्रवाई के तहत आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के इंदौर और धार स्थित पांच ठिकानों पर छापा मारा। डीएसपी लोकायुक्त आरडी मिश्रा के अनुसार सहायक प्रबंधक मंडलोई और उनके भाई हेमराज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त में हुई थी। शिकायत जांच और सत्यापन के बाद यह छापा मारा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने इस छापामार कार्रवाई के तहत मंडलोई के इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों कार्रवाई की। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस को कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पांच अलग-अलग टीम अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिग कर रही है। डीएसपी लोकायुक्त के अनुसार अब तक की जांच में इंदौर के अलंकार पैलेस में भाई हेमराज के घर, धार में सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के बंगले पर, मानपुर में भानजे के फार्म हाउस सहित 5 ठिकानों पर जांच चल रही है। अभी तक हुई सचिंग के दौरान 5 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के दस्तावेज लोकायुक्त को मिले है। फिलहाल जांच कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *