Spread the love

दमोह। मध्य प्रदेश के हरदुआ मानगढ़ हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के अतिक्रमण चिन्हित कर बुलडोजर की कार्यवाही करने को यह कि विगत माह 15 नवम्बर 2024 को बनवार के पास ग्राम हरदुआ मानगढ़ में भरत दुबे की कुल्हाड़ी मारकर निर्मल हत्या की गई थी, आज दिनांक तक हत्या के अनेक आरोपी फरार हैं जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए एवं आरोपियों के अतिक्रमण चिन्हित कर उनके मकान गिराए जाएं साथ ही बुलडोजर करवाई की जाए।
वहीं ब्राह्मण समाज के सतीश तिवारी ने कहा की अपराधी आदतन अपराधी है जिसके ऊपर एनएसए की कार्रवाई होना चाहिए और जो अन्य फरार अपराधी है उन्हें जल्दी ही पुलिस गिरफ्तार करें वरना ब्राह्मण समाज पूरे जिले भर में उग्र आंदोलन करेगी।
और वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आलोक मुखरैया ने कहा कि आरोपियों के फरार होने से पूरा परिवार दहशत में है परिवार को सुरक्षा प्रदान करें जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करें एवं अपराधी के अतिक्रमण को चिन्हित कर बुलडोजर की कार्रवाई अति शीघ्र करें। निवेदन है की शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए पतित्व अन्यया ब्राह्मण समाज आगामी समय में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में पं सतीश तिवारी, भरत शुक्ला, मोनू पाठक, आलोक मुखरैया, अंकुर मिश्रा, कपिल दुबे, पुष्पेन्द्र, ऋषभ, शिवम्, बब्लेश, बृजेश, शैलेन्द्र, उमाशंकर, दीपेश पांडे, गौरव, खूबलाल, मोनू, सचिन, विजय कुमार, अखलेश, अजू, रिंकू, गनपत सींग, हुकुम यादव और परिवार एवं ग्रामीणों की ज्ञापन देने में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *