
दमोह। बसपा दमोह द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कु.मायावती के निर्देश पर केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के संबंध में संसद में की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया। ज्ञापन कार्यवाही में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण नारेबाजी करते हुए श्री अमित शाह से माफी मांगने एवं इस्तीफा देने की मांग की गयी। मुख्य रूप से डॉ. रावण वर्मा (जिला प्रभारी दमोह सागर) आशाराम चौधरी जिला प्रभारी दमोह तथा जिला एवं विधानसभा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन का वाचन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय समस्या ग्राम कोटा में बाबा साहब डॉ.अंबेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने विगत दिनों में क्षतिग्रस्त कर दिया गया आरोपीगण के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने एवं नवीन प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में भी पृथक से ज्ञापन सौंपा।
