Spread the love

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जन जागरूकता का शानदार प्रयास किया गया-राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया

उपभोक्ताओं की जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाए-कलेक्टर श्री कोचर

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मेंउपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

दमोह :राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया  एवं पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

  कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक दमोह और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए शिवरों का अवलोकन किया। शिविर में दी जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही शिविर में आए आमजनों से चर्चा की। कार्यक्रम में खाद्य पदार्थ में मिलावट संबंधी डेमोंसट्रेशन भी दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने सम्बंधी अपने विचार विस्तार से रखें। इस अवसर पर जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम ऋषभ कुमार सिंघई ने कहा आज पूरा देश राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मना रहा है। वर्तमान समय में समय की मांग यह है कि प्रत्येक व्यक्ति उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक हो, उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है, ऑनलाइन भी प्राप्त हो रही हैं, फिजिकल भी आप प्राप्त कर रहे हैं, बाजार जाने की जगह लोग घर बैठे सामान मांगा रहे हैं, उनपे भी उपभोक्ताओं के अपने अधिकार उसी प्रकार हैं जैसे आप बाजार से कोई वस्तु खरीदते हैं। उन्होंने कहा मोबाइल बाजार से लाये या ऑनलाइन मंगाए उस पे रिपेरिंग की गैरॅन्टी वारंटी और सही कीमत इन सब के बारे में उपभोक्ता अधिनियम में आपके अधिकारों को प्रावधानित किया गया है, आपको सुरक्षा प्रदान की गई है, आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहंी और उचित सेवा प्राप्त करें। उन्होंने बताया 20 लाख तक का प्रकरण जिला लेवल तक ला सकते हैं, 5 लाख तक के प्रकरण पर कोई न्याय शुल्क नहीं लगता है, 5 लाख के ऊपर न्याय शुल्क लगभग एक हजार रूपये से नीचे तक जाता है, राज्य स्तर पर 20 लाख से 1 करोड रुपए तक का प्रकरण ला सकते हैं और एक करोड़ के ऊपर का प्रकरण राष्ट्रीय आयोग दिल्ली में जाता है।

            पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर यहां पर अलग-अलग कैंप लगे हुए हैं, सामान कैसे मेजरमेंट से लेना है के लिए स्टॉल लगा हुआ है कि यदि किसी चीज में मिलावट है या गड़बड़ी है तो उसकी चेकिंग कैसे कर सकते हैं और भी जन जागरूक करने के लिए, जनता के हित के लिए जो-जो भी काम हो सकते हैं, खाद्य विभाग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में आप लोगों के लिए किए हैं। उन्होंने कहा यहां पर वकील भी बैठे हैं जो राशि व्यय नहीं कर सकते हैं वह उनसे नि:शुल्क सलाह ले सकते हैं, यह भी एक बड़ी सेवा है जिसका बंदोबस्त सरकार ने किया है।

            प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया ने कहा जानकारियां लोगों तक जाना चाहिए, यहां जितने लोग उपस्थित हैं बहुत जीनियस लोग हैं, कुछ सीखने की, समझने की उत्सुकता है ऐसे लोग यहां पर विराजमान है, लेकिन इनमें से बहुत से ऐसे होंगे जिनको इन सारी बातों की जानकारी नहीं है। यह जो जागरूकता का शानदार प्रयास किया गया है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कानून विद लोगों से आग्रह करते हुए कहा अपनी तरफ से कुछ ऐसे पर्चे बनवा करके जिनमे छोटी-छोटी बातें हो जो लोगों की समझ में आ सके, उनको लोगों तक जरूर भेजें, ताकि उनका अध्ययन करके अपने अधिकारों को समझ सके।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए और इस सिलसिले में उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी हुई सामग्रियाँ, उपकरण और जो टेस्टिंग की मेथड्स है, उसको प्रदर्शित करने के लिए आज ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कार्यक्रम में उपभोक्ता प्रति तोषण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य महोदय का आभारी हूँ, जो कि आज यहाँ पधारकर शिविर का अवलोकन किया और साथ में अपना मार्गदर्शन इस शिविर को प्रदान किया। इसके अलावा विद्यायक जयंत कुमार मलैया जी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कुसमरिया जी भी इस कार्यक्रम में आए और पूरे शिविर का अवलोकन किया और उन्होंने भी अपनी ओर से अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हर व्यक्ति एक उपभोक्ता है, हम सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे और जिला प्रशासन के तौर पर हम प्रतिबद्ध हैं की उपभोक्ताओं की जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाए, उसके लिए भी हम लोग प्लान कर रहे हैं कि कैसे हर गांव तक ये जागरूकता की लहर हम पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *