

लोधीखेडा:-शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद लोधीखेडा की सहयोगी टीम सिध्दि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट के IEC मेम्बर्स द्वारा आज नगर के समीपस्थ से बहने वाली जाम नदी के वार्ड नं 02 स्थित भुजलीयां घाट को सफाई मित्रों की सहायता एवं श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई कर उसमें से पाॅलीथीन, बाॅटले , तैरते हुए कचरे को साफ कराया गया|इस दौरान सुपरवाइजर गोपीचंद बारापात्रे एवं सिध्दि विनायक वेस्ट मैनेजमेंट टीम के सदस्य भास्कर चौव्हान, कुणाल कोचे द्वारा श्रमदान कर सहयोग प्रदान किया गया|वही शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद लोधीखेडा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वोकल फाॅर लोकल की थीम पर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु स्वच्छता में सहयोग देने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवकुमार बघेल एवं नोडल अधीकारी पारेश्वर बोंदरे द्वारा डॉ.अनुप कुमार जैन,नपं.उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय एवं सभापति दिनेश रायकवार को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है|इनको नियुक्ति लेटर प्रदान कर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुर्व पार्षद विनायक बल्की उपस्थित थे|
