Spread the love

सांसद बनने के बाद बंटी साहू निरंतर काम कर रहे हैं… अनुसुईया उईके

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए स्वास्थ्य शिविरों का समापन पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर हुआ

छिंदवाड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर बुधवार को दशहरा मैदान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर को संबोधित करते हुए सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सुविधाएं हैं और उन्हीं की मंशा के अनुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने शिविरों का आयोजन किया गया है जिसका आज अटल जी की जन्म जयंती पर 100 वा स्वास्थ्य शिविर पर समापन हो रहा है।
सांसद ने कहा कि हमने छिंदवाड़ा में प्रयास किया और दूर दराज के क्षेत्र में जाकर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया ।
सांसद श्री साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 55 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख की ईलाज की सुविधा दिलाई है सैकड़ो की संख्या में मेडिकल कॉलेज खुलवाए है, एम्स संख्या बढ़ाने का काम हो या सस्ती दवाई देने का काम भी मोदी जी ने किया है । श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म के अवसर पर हमने स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की और आज अटल जी की जन्म जयंती पर 100 शिविर का का समापन हो रहा है। हम सब ने मिलकर नया इतिहास रचा है यह स्वास्थ्य शिविर मील का पत्थर साबित होगा ।

85 हजार से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
सांसद ने कहा इन शिविरों के माध्यम से 85000 लोगों के पंजीयन हुए इसमें 65000 हजार से अधिक लोगों की 42 प्रकार की निशुल्क जांच से हुआ है, 100 छोटे बच्चों कटे फटे होठों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए , 50 से अधिक युवा साथी जिनकी आंखों की रोशनी चली गई थी उन्हें रोशनी दिलाने का काम शिविर के माध्यम से हुआ है ।सांसद ने कहा कि मेरा संकल्प है कि छिंदवाड़ा में एक भी व्यक्ति स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित न हो उसे हमने स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया है।

सांसद बनने के बाद बंटी साहू निरंतर काम कर रहे हैं… अनुसुईया उईके

पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जिसमें गरीबों और माध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिला और यह अच्छा प्रयास है उन्होंने सांसद को शुभकामनाएं देते हुए कहा सांसद बनने के बाद बंटी साहू लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और उनकी समस्या को जानकर निराकरण कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से राज्यपाल सुश्रीअनुसुईया उईके, जिला भाजपा के अध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह,एसपी अजय पांडे, महापौर विक्रम अहके, पूर्व जिला महामंत्री डाक्टर ए.आई.कुरैशी, दीनदयाल मोहने,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नाना मोहड़, नत्थन शाह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय झाझरी, पूर्व विधायक अजय चौरे, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दौलत ठाकुर लखन वर्मा, नरेंद्र परमार ,संतोष जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला सौरभ ठाकुर ,रोहित पोफली, दीपक खंडेलवाल,चंद्रकुमार (चंदू जैन) प्रभु नारायण नेमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में इलाज कराने आए मरीज उपस्थित थे।

लोगों के स्वास्थ्य की चिंता सांसद ने की ….कलेक्टर शीलेंद्र सिंह
कलेक्टर शैलेंद्र सिंह कहां की सांसद पद की शपथ लेने के बाद लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करना या दर्शाता है कि आपकी जनप्रतिनिधि आपके बारे में कितना बेहतर सोच रहे हैं उन्होंने कहा कि आज अटल जी जन्म दिवस है वे सुशासन के लिए जाने जाते थे 100 वा स्वास्थ्य शिविर सांसद जी ने उन्हीं के जन्म दिवस पर आयोजित किए जाने की कल्पना की थी और आज वह फलीबूत होने जा रहा है।

स्वास्थ्य शिविर में योगदान देने वाले सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि, अधिकारियों का किया सम्मान

सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिन सेवा और संकल्प के तहत आयोजित की गए स्वास्थ्य शिविर में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके सहित जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी को भागवत गीता की किताब एवं शाल देकर सम्मान किया । सांसद ने स्वास्थ्य शिविर में योगदान देने वाले रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपक खंडेलवाल,प्रभुनारायण नेमा लायंस क्लब के पदाधिकारी सहित विभिन्न हॉस्पिटलों के डॉक्टर, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियो का शाल देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *