Spread the love

दमोह | प्रगतिशील ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पर दो अलग-अलग थानों में अवैध शराब के मामले दर्ज होने के विरोध में समाज के युवाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया। जिसमें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश पुरानी को अन्य प्रतिद्वंद्वी शराब ठेकेदारों द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते हिंडोरिया एवं पटेरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। समाज के लोगों ने बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। समाज में सक्रिय भागीदारी रखते हैं इसलिए उन पर दर्ज मामलों की जांच कराई जाए। आवेदन सौंपने वालों में अनिल प्यासी, मनोज देवलिया, मनीष कुसमया, शुलभ दुबे, संस्कार तिवारी, शिवा विश्वकर्मा, शनि विश्वकर्मा, विवेक, रितिक, शोभित, अखिलेश, सुमित राय सहित अनेक ब्राह्मण समाज के युवाओं की उपस्थिति रही। गौरतलब है कि पटेरा थाना के कुडई गांव में एक सप्ताह में दो बार बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *