Spread the love

वर्ष 2005 में हटा नगर पूरी तरह डूब में आ गया था

दमोह । मंगलवार रात से जारी बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। जिले के कई इलाकों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। हटा में बारिश के कारण स्थिति बिगड़ने की संभावना है। यहां सुनार नदी उफान पर है।वहीं, दूसरी तरफ नदी के तेज बहाव के कारण हटा के नगर खचना नाला का पानी निचली बस्तियों की तरफ बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति साल 2005 में भी बनी थी, तब कई वार्ड के घरों में पानी घुस गया था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।रात भर से हो रही बारिश चंद मिनट के लिए भी नहीं थमी।वर्ष 2005 में हटा नगर पूरी तरह डूब में आ गया था। उस समय यहां बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हुई थी।हटा नगर के बाजू से निकली सुनार नदी उफान पर थी। इसी नदी में नगर के बाहरी हिस्से का पानी खचना नाला के माध्यम से पहुंचता है, नदी में तेज बहाव के कारण नाला का पानी नहीं पहुंच पाया और वह वापस होने लगा। धीरे-धीरे रात भर में नाले का पानी पूरे शहर में फैल गया और यहां के लोग कई फीट पानी में घिर गए, लोगों के घर डूब गए थे। सालों बाद यहां दर्जनों लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *