Spread the love

शिविर में 229 स्थानीय आमजन विशेषज्ञ सेवाओं से लाभान्वित हुए

दमोह : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया खंड स्तर पर जनसमुदाय तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाये जाने के उद्देश्य से दमोह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया एवं जबेरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित किये गये। जिसमें आभा आई.डी. एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा में स्त्री रोग, त्वचा, नेत्र विकार, दंत विकार, ब्लॅड प्रेशर, डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। सीबीएमओ डॉ. डी.के. राय ने बताया कि शिविर में 229 स्थानीय आमजन विशेषज्ञ सेवाओं से लाभान्वित हुए। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत से जुडे़ परेशानियों वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। शिविर में स्किल लैब प्रशिक्षित डॉ. नेहा गौतम, डेटिस्ट डॉ. संजंना, डॉ. डी.के. राय द्वारा अपनी सेवायें दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में दंत रोग चिकित्सक डॉ. हेमन्त बहेरिया ने अपनी सेवायें दी। शिविर में 74 स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

            शिविर दौरान दांत से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिसमें दंत रोग चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त बहेरिया ने इन विकारों से संबंधित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया। इस मौके पर सीबीएमओ डॉ शशिकांत पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।शिविर दौरान पहॅुची गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर संतुलित पोषण आहार, एनीमिया से बचाव के लिए आयरन फोलिक एसिड एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *