Spread the love

हनुमानताल दुर्गा चौक में देर रात में वारदात, आरोपी फरार
जबलपुर। शहर में चोरी, हत्या, चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है| पुलिस की तमाम सख्ती के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद है| कल देर रात 1 बजे हनुमानताल थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने दनादन फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी| बताया गया है कि युवक अपने घर के सामने दुर्गा चौक में अलाव ताप रहा था, तभी एक्सिस पर सवार आए तीन बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए उस पर फायरिंग कर दी| युवक के दोनों पैर व पीठ पर गोली लगी| घायल को इलाज के लिए तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर मेडीकल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक की मौत हो गई| घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है|
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि दुर्गा चौक बड़ी खेरमाई निवासी 21 वर्षीय यश माली अपने दोस्त करन कुमार कुशवाहा और राहुल रैकवार के साथ गत रात 1 बजे घर के सामने बैठकर आग ताप रहा था| तभी दुर्गा चौक तरफ से एक्सिस वाहन से साहिल सोनकर, चिराग सोनकर और गौतम सोनकर आए और बहुत गुंडे बन रहे हो कहते तीनों से गालीगलौज करने लगे| यश ने गालियां देने से मना किया तो तो चिराग ने यश को जान से मारने की नियत से पिस्टल से यश पर फायर कर दिया, जिससे यश को दोनों पैर एवं पीठ में गोली लगी और वही पर गिर गया, करन एवं राहुल बचाने आये तो तीनों एक्सिस से भानतलैया तरफ भाग गये। घायल यश को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार दौरान शुक्रवार की सुबह यश माली की मौत हो गई| पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *