

रोहित साहू
हटा / आज शनिवार को गैसाबाद थाना क्षेत्र में एक बस व ट्रक की आमनें सामनें से टक्कर हो जानें पर बस में सवार यात्री सहित बच्चे इस सड़क हादसे में घायल हो गए जहां घटना की जानकारी मिलते ही गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडेय मौके पर पंहुची जहां पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को उपचार के लिए डायल हंडेउड व 108 वाहन से सिविल अस्पताल हटा भेजा गया। जानकारी के अनुसार हटा से पन्ना की ओर जा रही हजारी परिवहन बस क्रमांक एमपी 34 पी 0241 जैसे ही गैसाबाद के आगे व्यारमा पुल के पास पहुंची तभी सामनें से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 33एच 2852 से उसकी सीधी टक्कर हो गई जहां बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और इस भीषण टक्कर में बस के आगे बैठे यात्रियो सहित अन्य को गंभीर चोटे आई जहां स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को बस से निकाला गया। देखा जाए तो इस बस में अधिकांष सिरिया एवं उसके आगे के स्कूलो में हटा से षिक्षिकाएं रोजाना जाती थी जो आज इस हादसे में गंभीर घायल हो गई। वही हटा एवं आसपास के लोग जो पत्रा की ओर जा रहे थे वह भी हादसे का षिकार हो गये। इस भीषण सड़क हादसे में आमनें सामनें की टक्कर में बस एवं ट्रक के आगे के हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया वहीं बस चालक को गंभीर चोटे आनें पर उसका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। घटना के प्रत्यक्षदर्षी यात्रियो का कहना है कि बस चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा घटित हुआ है। घायलो में लखन विश्वकर्मा निवासी गैसाबाद बस चालक भगवानदास निवासी बरौदा जागृति चौधरी (शिक्षिका) निवासी कांटी निधि पाठक (शिक्षिका) निवासी हटा लक्ष्मी कोरी (शिक्षिका) निवासी हटा मनीषा दुबे (शिक्षिका) हटा शषि बिल्थरे हटा कमलेष कोरी हटा मनोज पटैल गिरिजा पटैल बोदा जि.पन्ना सुरेन्द्र खम्परिया पटना जितेन्द्र चौधरी कांटी सतीष सूर्यवंषी दमोह प्रियांषु 6 बर्ष निवासी हटा चिनु कुषवाहा मड़ियादो घायल हुए है जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। उपचार कर रहे डाक्टर्स द्वारा बताया गया है जिन घायलो को गंभीर चोटे आई है उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया।
