
जबेरा। संस्कारधानी शहर जबलपुर जहां आधुनिक गिलेमर फैशन के लिए मध्यप्रदेश के अग्रिणी नगरों में जाना जाता है जहां लगातार बड़े बड़े आयोजन इवेंट और कार्यक्रम आयोजित होते हैं l ऐसा ही एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर के होटल बी के कस्टल जयंती कांप्लेक्स में आयोजित किया गया।जिसमें फैशन मेकअप और मेंहदी आर्टिस्ट कांटेस्ट टॉप अचीवमेंट अवार्ड का आयोजन किया गया l जिसमें जज और मुख्य अतिथि के रूप में इंडियास फ़स्त ट्रांसजेंडर एंड मॉडल एक्टर खुशी शेख और अन्य प्रमुख फैशन हस्तियों के रूप में सहभागी रहे। जिसमें पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से मेकअप आर्टिस्ट मॉडल और मेंहदी आर्टिस्ट प्रतिभागियों के साथ तहसील मुख्यालय जबेरा की होनहार प्रतिभागी पल्लवी सेन पिता किशोरी लाल सेन (सेन बाबू) ने भी सहभागिता निभाईl पल्लवी सेन मेंहदी डिजाइन और आर्टिस्ट में प्रशिक्षित और अनुभवी होने के साथ ही अपने कार्य के प्रति प्रतिभाशाली एवं लगनशील है जिसमें वो प्रवीण और सफल है l पल्लवी सेन प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न प्रतिभागियों से बेहतर प्रदर्शन और मेंहदी डिजाइन की और प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त किया l जिसको लेकर इंडियास फ़स्त ट्रांसजेंडर एंड मॉडल खुशी शेख द्वारा उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्राफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया l इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी दर्शकों और प्रतिभागियों द्वारा तालिया बजाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया l कला के क्षेत्र में जबेरा का नाम रोशन करने वाली पल्लवी सेन ने कहा कि यदि इंसान अपनी मेहनत और लगन से कार्य करे एवं अपना लक्ष्य प्राप्त करने की मन में ठान ले और पक्का निर्णय करके उस दिशा में मेहनत करे तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी मेरी इस सफलता में मेरे परिवार का हमेशा सहयोग और समर्थन रहा हैं उनके सहयोग और आशीर्वाद से आज मैं इस मंजिल तक पहुंची हूं l पल्लवी सेन की इस सफलता पर जबेरा के सभी नगर वासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
