Spread the love

जबेरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जबेरा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री के साथ सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे जिनका हमेशा विरोधी दलों के नेता भी सम्मान करते थे पूरी दुनिया उनके अर्थशास्त्र के ज्ञान का लोहा मानती थी और उन जैसे व्यक्तित्व का राजनेता मिलना आज की राजनीति में अब संभव नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, गोविंद तिवारी, शारदा तिवारी, सुनील सिंघई, गोलू तिवारी, अजय तिवारी, ओपी शर्मा,दिनेश दुबे, लक्ष्मण यादव, नितिन मिश्रा, सोनू यादव, बाबा ठाकुर, दया प्रधान, चंदन सिंह ,मन्नू राय ,आकाश सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *