Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रिश्वत की शिकायत को लेकर सीबीआई ने ईड़ी के शिमला कार्यालय में छापा डाला था। इस छापे में सहायक निदेशक विशाल दीप पिछले एक सप्ताह से फरार है। ईड़ी के इस सहायक निदेशक ने हिमाचल के शिक्षण संस्थानों पर स्कॉलरशिप घोटाले में एक-एक करोड रुपए की रिश्वत देने का दबाव बनाया था। विशालदीप ने 25 शैक्षणिक संस्थाओं को अपना निशाना बनाया था।
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2013 से 2017 के दौरान 181 करोड रुपए की स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर मामले की जांच कर रहा था। 2019 में सीबीआई ने निजी शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले की जांच ईड़ी ने अपने हाथ में ले ली थी। सीबीआई ने विशालदीप के भाई विकासदीप को सीबीआई ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। विशालदीप का दिल्ली मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया है। इडी के अधिकारी इन दोनों रिश्वत लेने के मामले में चर्चित है ईड़ी का मामला बन जाने के बाद कई महीनो तक कोर्ट से जमानत नहीं होती है जिसके कारण ईड़ी के अधिकारियों का खौफ आम जनमानस के बीच में बहुत बढ़ गया है। अब तो नकली ईडी के अधिकारी छापे डालकर और ऑनलाइन लाखों करोड़ों रुपए की ठगी रोजाना कर रहे हैं। सीबीआई को भी बड़े पैमाने पर शिकायत मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *