
अमीर बनने, महंगे शौक पूरा करने के लिये बनाया गिरोह
भोपाल। राजधानी की थाना अयोध्यानगर थाना पुलिस ने शतिर चोर गिरोह के पॉच आरोपियो को दबोचते हुए पॉच घटनाओं का राजफाश कर सोने चांदी के जेवरात सहित 16 लाख का माल बरामद किया है। गिरोह में सागर, विदिशा, रायसेन और भोपाल के बदमाश के बदमाश शामिल है, जो जल्द अमीर बनने और महंगे शौक पुरा करने के लिये गिरोह में शामिल हुए थे, आरोपियो में शामिल बदमाश अपना कर्ज चुकाने के लिये चोर बना था। गिरोह में रैकी करने और चोरी करने वालो की अलग-अलग दो टीमे थी, जो अपना-अपना काम करती थी। थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर फेस-पांच स्थित ग्राम अरहेड़ी के पास खड़े सदिंग्ध युवको को गिरफ्तार किया गया था। मौके से दो बाइके सहित तलाशी लेने पर युवको के पास से पिस्टल, कारतूस, छूरी, राड, टामी सहित अन्य हथियार बरामद हुए। आरोपियो की पहचान शिवनारायण प्रजापति उर्फ चमन, निवासी विदिशा हाल पता,लेबर कालोनी पिपलानी, जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू निवासी जिला सागर हाल पता, गौरीशंकर अपार्टमेंट कटाराहिल्स, रजत कुंडे निवासी लेबर कालोनी इन्द्रपुरी पिपलानी हाल पता, छावनी पठार बिलखिरिया, जसवंत सेन उर्फ गोलू निवासी ओंमकारा सेवनिया, सूखीसेवनिया, नीरज मालवीय उर्फ सूर्या निवासी राधापुरम कालोनी थाना कोलार के रुप में हुई। पुलिसिया अंदाज में हुई पूछताछ में आरोपियो ने खुलासा किया की उन्होने थाना अयोध्यानगर के अलग अलग क्षेत्रो में चोरी की पॉच वारदातो को अंजाम देकर कीमती माल उड़ाया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात सहित 16 लाख का माल बरामद किया है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर उनसे अन्य वारदातो के बारे में आगे की पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपियो में शिवनारायण प्रजापति 5वी तक पढ़ा है, और चाउमिन का ठेला लगाता था, उसके खिलाफ पिपलानी और अयोध्यानगर थाने में 13 मामले दर्ज है। वहीं जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू 12वी तक पढ़ा है, और गॉव में खेती किसानी का काम करता है, उसके खिलाफ थाना अयोध्यानगर में तीन प्रकरण दर्ज है। आरोपी रजत कुंडे 5वी पास है, और पीओपी फाल सिलिंग का काम करता है, उसके खिलाफ थाना अयोध्यानगर में दो मामले दर्ज है। आरोप जसवंत सेन उर्फ गोलू 8वी तक पढ़ा है, जो ड्रायवरी का काम करता है, उसके खिलाफ थाना अयोध्यानगर में पॉच अपराधिक प्रकरण दर्ज है। और नीरज मालवीय उर्फ सूर्या 12वी पास है, जो ड्रायवरी का काम करता है,उसके खिलाफ थाना अयोध्यानगर में तीन मामले दर्ज है।
