Spread the love

पेशंन होल्ड होने का डर दिखाकर लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का देते थे झांसा
भोपाल। साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने पेंशन होल्ड करने का झांसा देने और बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर 7 लाख की धोखाधडी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को जिला छत्तीसगढ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की बीते दिनो एक फरियादी ने शिकायत की थी की अज्ञात जालसाज ने खुद को ट्रेजरी से बात करने कहते हुए उसकी पेंशन होल्ड होने की बात कही। इसके बाद बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर उससे ऑनलाइन करीब 7 लाख की रकम की धोखाधडी कर डाली। सायबर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी कॉलिंग मोबाईल नंबर सहित उन बैंक खातों की जानकारी जुटाई जिनमें फरियादी का पैसा ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी जानकारी में हाथ लगे सुरागो के आधार पर टीम ने ठगी में प्रयोग किये गये बैंक खाता धारक दुर्गेश कुमार टण्डन, करन सोनवाने, राहुल सोनवाने निवासी सक्ति छत्तीसगढ सहित बिचौलिये का काम करने वाले आरोपी विश्वनाथ खूंटे उर्फ बबलू निवासी सक्ति छत्तीसगढ को मालखरौंद जिला सक्ति छत्तीसगढ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो के पास से तीन मोबाईल जप्त किये गये है। घटना वृहद संगठित अपराध सामने आने पर प्रकरण में धारा 201, 120(बी) भादवि का इजाफा किया गया है। अफसरो ने बताया कि आरोपी फोन कर खुद को ट्रेजरी से बात करने का कहते पेंशन होल्ड हो जाने का झांसा देते इसके बाद बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर धोखाधडी करते है। पकड़े गये आरोपी अपना बैंक अकांउट कमीशन लेकर सायबर ठगों को बैंक खाते बेचते है। जालसाज इन एकांउट में फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करते। ठग दो-तीन बैंक खातो में रकम ट्रांसफर करने के बाद एटीएम से कैश निकला लेते है। पकड़े गये आरोपियो में दुर्गेश कुमार टण्डन, करन सोनवाने, राहुल सोनवाने ने बिचौलिये आरोपी विश्वनाथ खूंटे उर्फ बबलू को कमीशन लेकर बैंक में खाते खुलवा कर बेच दिये थे। आरोपी विश्वनाथ खूंटे ने खरीदे गये बैंक अकाउंट अन्य आरोपियो को बेच दिये थे। ठगी में प्रयोग किये गये इन बैंक खातो में बीस दिनों के भीतर ही करीब 50 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस गिरोह के मास्टरमांइड की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *