

दमोह – भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा हमारे पड़ोसी देश बंग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार अनाचार के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपाज्ञापन में बताया गया कि हमारे पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है तब से लगातार वहां निवास कर रहे हमारे हिंदू भाइयों बहिनों के साथ वहां की निरंकुश सरकार साथ ही हिंदू धर्म विरोधी जनमानस हिंदू भाइयों व अल्पसंख्यकों को अपना निशाना बना रहे हैं। हिंदुओं के मंदिरों धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की जा रही है, बहन बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं आम हो रही हैं बांग्लादेश में निवास कर रहे हिंदू भाइयों के घर, दुकान, खेत खलिहान उजाड़ दिए जा रहे हैं। इन सब अमानवीय घटनाओं से भारत के हिंदू समाज में बांग्लादेश सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है । हिंदू धर्म सम्राट युग चैलना पुरुष परमहंस सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के लाखों राष्ट्र रक्षा के लिए सतत प्रयास रत है हिंदुत्व की केंद्र दीक्षा प्राप्त शिष्य धर्म रक्षा मानवता की सेवा एवं सरकार से निवेदन करते हैं कि हमारी मांगों को पूरा किया जाए।
((1) यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो भारत का संत समाज जरूरत पड़ने पर बांग्लादेश कूच के लिए भी तैयार है
(2) जिन हिंदुओं की हत्या की गई उन्हें चोट पहुंचाई गई उनकी संपत्तियां नष्ट किया या लूटा गया उसका समुचित मुआवजा बांग्लादेश सरकार देना सुनिश्चित करें।
(3) जिन मंदिरों धार्मिक स्थानों की मूर्तियों को क्षति ग्रस्त किया गया सरकार उसका पुनः निर्माण करवाए और सुरक्षा सुनिश्चित करे।।
(4) बांग्लादेश में हिंदूओ के खिलाफ हिंसा, हत्या, आगजनी, लूट, मारपीट, तोड़फोड़ के खिलाफ बांग्लादेश सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त विधिवत कार्यवाही की जाए
(5) बांग्लादेश में निवास कर रहे हमारे हिंदू भाइयों बहनों के साथ न्याय हो सके भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं गुरुवर के भक्तजन सनातन धर्म को मानने वाले भाई बहिन आपसे सविनय निवेदन है कि इससे निपटने के लिए हिंदुत्व वाली केंद्र सरकार दबाव बनाकर बांग्लादेश को कड़ी से कड़ी चेतावनी दे इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
