Spread the love

दमोह। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दमोह जिला संगठन चुनाव अधिकारी जबलपुर सांसद पंडित आशीष दुबे और शिवपुरी के पूर्व विधायक दमोह जिले के पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे के समक्ष पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा है कि में विगत 25 वर्षों से निरंतर संघ और भाजपा का कार्य कर रहा हूं। साथ ही दमोह जिले में आयोजित होने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ रहे चढ़कर सहभागिता दर्ज कराई है। संगठन ने जो दायित्व दिया है उसका कुशल निर्वाहन किया है। उन्होंने कहा है कि यदि मुझे संगठन में भाजपा जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया तो निश्चित रूप से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *