Spread the love

जबलपुर। क्राईम ब्रांच और मझगवां पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान मझगवां सिलौड़ी मेन रोड में एक बिना नंबर की बैगनार कार में 22 किला 840 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया| आरोपी से पूछताछ की जा रही है|
मझगवां पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी वार्ड नंबर 9 सिहोरा निवासी 53 वर्षीय महेश बर्मन गत दिवस एक बिना नंबर की बैगनार कार में मादक पदार्थ गांजा रखकर टोल नाका फनवानी तरफ से आ रहा था| वाहन चैकिंग के दौरान मझगवां पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने हनुमान मंदिर के पास मझगवां सिलौड़ी मेन रोड पर आरोपी महेश बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है| बैगनार कार की तलाशी लेने पर डिक्की में रखा 22 किलो 840 ग्राम गांजा और बिना नंबर की बैगनार कार जब्त की है| जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है| पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *