
जबलपुर। ग्रीन सिटी मदर टेरेसा नगर दीनदयाल वार्ड में सीवर लाईन में लापरवाही पूर्वक काम किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता ने प्रदर्शन किया| नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, पार्षद हर्षित यादव, पार्षद अख्तर अंसारी एवं कांग्रेस नेता सोनू बाजपेई ने बताया कि शहर में चल रहे सीवर लाईन के लापरवाहीपूर्वक कार्यों के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वर्तमान में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दीनदयाल वार्ड के अंतर्गत मदर टेरेसा नगर से ग्रीन सिटी तक किये जा रहे सीवर लाईन के लापरवाहीपूर्वक कार्य है| अनाप-शनाप तरीके से किये जा रहे सीवर लाईन के कार्यों का विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि माढ़ोताल क्षेत्र में अमृत योजना के तहत् किये जा रहे 362 करोड़ के कार्यो में 247 करोंड़ में सीवर लाईन का विस्तारीकरण कर खोदी हुई सड़कों को तत्काल बनाने का प्रावधान है लेकिन जल्दबाजी एवं पैसे बचाने के चलते एक साथ कई किलोमीटर तक खोद दिया जाता है और महीनों तक सड़क को बनाया नहीं जाता ऐसा ही माढ़ोताल से ग्रीनसिटी तक की सड़क में किया जा रहा है।
के प्रदर्शन में लखन चौबे, नामी दीक्षित, आशीष ताम्रकार, स्वपनिल त्रिवेदी, राजा रैकवार, रोहित रैकवार, निखिल जैन, पुष्पेंद्र अहिरवार, राजेन्द्र चौधरी, प्रशांत यादव, दीपांशु साहू, रितिक रजक, शुभम अग्रवाल, अमन खटीक, विश्वनाथ सोनी, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
