
जबलपुर। गौवंश से भरा एक लोडिंग वाहन कटंगी थानाक्षेत्र के बोरिया इलाके के पास पलट गया| उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा और हिन्दूवादी संगठन के लोग वहां पहुंच गए, पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त किया और गौवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया| घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया| पुलिस मामलें की जांच कर रही है|
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कटंगी थाना क्षेत्र के बोरिया मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक लोडिंग वाहन पलट गया| इस वाहन में गौवंश भरे हुए थे| जिनमें से कुछ तो बहुत ज्यादा बेसुध हो चुके थे। पुलिस और हिन्दूवादी संगठनों ने उन्हें तत्काल उन्हें गौशाला पहुंचा और लोडिंग वाहन को वहां से हटवाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन पलटने के बाद आरोपी वाहन चालक तत्काल वहां से फरार हो गया| पुलिस प्रकरण दर्ज कर फरार वाहन चालक को तलाश कर रही है|
