Spread the love

सक्षम और आधार फाउंडेशन ने किया विश्व दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस का आयोजन
छिंदवाड़ा – दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित राष्ट्रीय संस्था समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल, सक्षम और बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगजनों के लिए संचालित पुनर्वास व विकास केंद्र एवं आवासीय गृह आधार फाउंडेशन, पोआमा, छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसंबर को राष्ट्रीय न्यास स्थापना दिवस के शुभ दिन विश्व दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन थे। इस अवसर पर श्री जैन ने सभी को नूतन वर्ष 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति की नहीं अपितु समानभूति की आवश्यकता है, दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं, जब वे तन मन धन से सशक्त होंगे तभी हमारा देश भारत समर्थ एवं सशक्त होगा। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांगजनों को समर्थ बनाएं और उनको आत्म निर्भर बनाने हेतु समान अवसर प्रदान करें, इस बात की शपथ दिलाई।
सक्षम के जिला सह संयोजक इंजी. महेश किन्थ ने बताया कि 28 दिसंबर 2016 को विश्व में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम लागू हुआ जिसमें दिव्यांगजनों के विशेषाधिकार जैसे पुनर्वास व शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा व संरक्षण, रोजगार व व्यवसाय, समानता, समान अवसर, कानूनी अधिकार इत्यादि सम्मिलित हैं।
आधार फाउंडेशन की संचालक एवं अध्यक्ष सरिता पांडे ने समाज से अपील की दिव्यांगजनों को हमेशा प्यार दें एवं हर कदम पर साथ देंकर उनका सहयोग करें ताकि वे समाज की मुख्य धारा में आए और आदर व सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करें।
कार्यक्रम में विशिष अतिथि जियोन सेवा समिति से शीतल रवि हरपाल, आशा दिव्यांगजन संगठन से आकाश भारती एवं आरती टांडेकर, युवा समाजसेवी नेहा इंदौरकर, विशेष शिक्षक बिंदु यादव, सुमित्रा पवार, अनीता भलावी, शीतल बोनिया, अर्पणा भारत, ममता कमरे, रश्मि विश्वकर्मा, अशोक धाकड़े, ओमप्रकाश ओक्टे, ज्योति चौकसे, सोनाली पवार, शकुंतला वर्मा, उषा डेहरिया, निशा दशमा, सत्यम किंथ के साथ दिव्यांगजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया जिन्हें अतिथियों ने अपने हाथों से स्वल्पाहार एवं मिष्ठान का वितरित कर शुभकामनाएं दी। सफल आयोजन के लिए श्रीमती सरिता पांडे ने सभी अतिथियों सहित सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *