Spread the love

सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों ने भी की नकली होने की पुष्टि

इन्दौर । कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जाँच की जा रही है एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आज मल्हारगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छोगालाल श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। सूचना मिली थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों को भी आहूत किया गया। जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की। उक्त प्रतिष्ठान से साँची घी एवं मेवाड़ घी के कुल पांच नमूने लिए गए एवं 1015 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। सांची दुग्ध संघ द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर भी कराई जा रही है। मल्हारगंज क्षेत्र से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दो अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 06 नमूने घी के लिए गए हैं। जांच हेतु लिए गए कुल 11 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *