
दमोह : मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया एवरेस्ट लाज के सामने एवं आसपास रोड पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध चालानी कारवाही की गई। साथ ही टीम ने सड़क पर कचरा न फेंकने हेतु समझाइश दी गई। इस दौरान चालानी कार्यवाही में अराफात खान, प्रेम पारोचे, संजय वोहत, विनय करोसिया, विनोद करोसिया, अतुल, जितेंद्र, मनीष करोसिया एवं विष्णु साहू की मौजदूगी रही। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया धरमपुरा वार्ड 39 में सड़क और नालियों की सफाई कार्य किया गया। उन्होंने बताया सफाई कार्य लगातार जारी रहेगा।
