
जबेरा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जबेरा में कराटे बेल्ट
परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें निवासरत छात्राओं ने आत्मरक्षा से संबंधित कई गुर सीखे और कला का
जमकर प्रदर्शन किया। कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन इंटरनेशनल कराटे केडरेशन मध्य प्रदेश के सचिव सेम्पाई
संतोष कुमार पटेल के निर्देशन एवं छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सुलेखा अवस्थी के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें
निवासरत छात्रावास की 63 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लेकर आत्मरक्षा के हुनर सीखें। जिसमें 15 छात्राओं ने 8 टीएच
क्यूं,30 छात्राओं ने 9 टीएच क्यूं, 6 छात्राओं ने 6.7 टीएच क्यूं एवं 14 छात्राओं ने 7 टीएच क्यूं की परीक्षा में भाग लिया
और परीक्षा उत्तीर्ण की। कराटे बेल्ट परीक्षा में छात्राओं द्वारा बैसिक काम्वीनेशन काना इपोन व सेल्फ डिफेंस का
शानदार प्रदर्शन किया गया और परीक्षा पास की गई। छात्राओं की कराटे बेल्ट परीक्षा दमोह के जनरल सेकेंडरी
सैंम्पाई गणेश बंसल द्वारा ली गई जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित गुण बताए गए। साथ ही छात्रावास में
निवासरत सभी छात्राओं को नेशनल रेफरी दुर्गा विश्वकर्मा द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सभी छात्राएं
आत्मरक्षा से आत्मनिर्भर हो सके। वही छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सुलेखा अवस्थी ने बताया कि शासन के निर्देश
अनुसार बालिका छात्रावास जबेरा में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ
भाग लिया और परीक्षा उत्तीर्ण की साथ ही विगत माहों से छात्रावास में नेशनल रेफरी दुर्गा विश्वकर्मा द्वारा सभी छात्रों
को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें छात्राओं ने आत्मरक्षा से संबंधित अनेक हुनर सीखें है।
