

जैन युवा फेडरेशन का सर्वोदय अहिंसा अभियान
छिंदवाड़ा – अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के साथ जीवताशा फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश में सर्वोदय अहिंसा अभियान चलाकर वर्ष 2024 की विदाई एवं वर्ष 2025 का मंगलमय शुभारंभ कुछ अलग ही अंदाज में किया।
इस अवसर पर छिंदवाड़ा में सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने अहिंसा प्रेमियों को एक पौधा मां लगाकर छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने एवं प्लास्टिक रहित हो शहर अपना का संकल्प दिलाया।
तो जीवताशा फाउंडेशन ने एक कंबल मेरा भी अभियान चलाकर संस्था के सचिव कार्तिक जैन, यमन जैन ने अपने साथियों के साथ जरूरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित कर वर्ष 2025 के मंगलमय शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।
इनकी रही उपस्थित है –
इस अवसर की छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के लिए ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने श्रीमती मंजू जिनेन्द्र जैन, ऊषा राजीव पाटनी, संगीता संजय जैन, प्रमिला नरेंद्र जैन, संध्या सुभाष जैन, संगीता दीपक राज जैन, तनु विक्की जैन, यशराज जैन, आर्या जैन, सेजल जैन, संस्कृति जैन सहित अन्य अहिंसा प्रेमियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाकर वर्ष 2025 का आत्मीय अभिनंदन किया।
