जमीन बंटवारे का मामला निपटाने मांगे थे 20 हजार
अपर कलेक्टर ने दरियादिली दिखाते हुए फरियादी के रिश्वत में से 5000 माफ कर दिए थे
रीवा ! रीवा की लोकायुक्त टीम ने मऊगंज के अपर कलेक्टर अशोक कुमार रोहरी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है उन्होंने जमीन के एक बंटवारे के मामले में 20 हजार रूपए मांगे थे इससे पहले भी 10 हजार ले चुके थे और आज 5000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए! बताते हैं कि इस प्रकरण में अपर कलेक्टर ने दरियादिली दिखाते हुए फरियादी के 20000 की रिश्वत में से 5000 माफ कर दिए थे उक्त कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई! मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नई गढी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार रोहड़ी द्वारा 20000 की मांग की गई थी पहली किस्त में वह 10000 पहले ही ले चुके थे जब शिकायतकर्ता ने शेष 10000 में कुछ काम करने की बात की तो अपर कलेक्टर ने दरियादिली दिखाते हुए रिश्वत के पैसों में से 5000 का कंसेशन भी शिकायतकर्ता को कर दिया था जबकि शेष बचे 5000 को दोपहर अपने चेंबर मे रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर पकड़े गए हैं ! उक्त कार्रवाई और पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा की गई ! अपर कलेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया !


