Spread the love

कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा भविष्य खराब होने से बचा, सांसद को धन्यवाद दिया
छिंदवाड़ा। राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की द्वितीय,तृतीय वर्ष की प्रमोशन फीस का पोर्टल खुलवाने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं ने सांसद श्री बंटी विवेक साहू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छात्राओं का भविष्य खराब होने से बच गया। कन्या महाविद्यालय की करीब 27 छात्राएं महाविद्यालय का पोर्टल नहीं खुलने से परीक्षा नहीं दे पाती छात्राओं ने सांसद से मिलकर पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया। सांसद ने भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और पोर्टल खुलवाने के लिए कहा जिसके परिणाम स्वरूप पोर्टल खुला और छात्रों का साल खराब होने से बच गया।
कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले महाविद्यालय की प्राचार्य से मिलकर पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया था किंतु पोर्टल नहीं खुल पा रहा था फिर उन्होंने सांसद से विवेक मिलकर पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया और उनके प्रयासों से विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया जिससे सभी छात्राओं ने फीस भरी और उनका साल खराब होने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *