बुंदेली दमोह महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास के सचिव प्रभात सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से आयोजित हो रहे बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 18 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा जिसकी शुरुआत दमोह सांसद राहुल सिंह, न्यास के संरक्षक एवं दमोह विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया, दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बुंदेली गौरव न्यास के सदस्यों की उपस्थिति रही।
