दमोह :जबेरा विधानसभा के नगर नोहटा में श्री गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है, जिसमें गणेश उत्सव के पंचम दिवस पर श्री गणेश पुरम उत्सव समिति के द्वारा बस स्टैंड नोहटा में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कलाकार जितेंद्र खरे (बादल) के द्वारा सांस्कृतिक गीतों के द्वारा जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से पधारे क्षेत्र वासियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जितेंद्र खरे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम पिंटू रैकवार, रत्नेश लोधी, उमेश यादव, दिनेश कारण, लकी रैकवार, मनोज रैकवार,भानू राजपूत, भारतेश रजक, भूरा विश्वकर्मा एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा किया गया है उन सभी का और उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हो जिससे हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किया जा सके। कार्यक्रम के संयोजक दीपेश नामदेव ने कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी का है। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

