Spread the love


20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

दमोह ! जिले में लोकायुक्त द्वारा धड़ाधड़ रिश्वतखोरों को पकड़े जाने की कार्रवाइयों के बावजूद रिश्वतखोरी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है पिछले माह दो अधिकारियों को मात्र चार दिन के अंतराल में ही रिश्वत लेते पकड़ा गया था अब आज दमोह के अभाना उप तहसील में पदस्थ पटवारी को सागर लोकायुक्त ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है! अभाना की रहने वाली महिला ने 29 दिसंबर को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी! लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि महिला राम सखी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभाना में पदस्थ पटवारी गीतेश दुबे द्वारा पुश्तैनी जमीन पर रास्ता निकलवाने के एवज में 30000 की मांग की जा रही है ! महिला ने बताया कि उसे अपने मकान का निर्माण करना है लेकिन रास्ता न होने की वजह से निर्माण कार्य नहीं कर पा रही है पटवारी को आवेदन दिया तो वह घूस मांगने लगा! शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त में पटवारी दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया! आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *