चार वर्ष की मासूम का जिला अस्पताल में उपचार जारी


हटा / मगरोंन थाना क्षेत्र के बरोदा गाँव मे दिल दहला देने बाला घटनाक्रम सामने आया है। जहा एक खेत मे बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गईं। झोपड़ी के अंदर सो रही तीन मासूम बच्चिया जिंदा जल गई। बताया जा रहा है एक पाँच माह की बच्ची और दूसरी तीन साल तो तीसरी 4 वर्ष की मासूम बुरी तरह झुलस गईं। बच्चियों के माता-पिता बरोदा में एक खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जैसे ही आग ने विक्राल रूप लिया तो परिजनों के होश उड़ गए आनन फानन में मासूम बच्चियों को झोपड़ी से निकाल निजी वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ घटना की सूचना पर हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय मोके पर पहुच गए। जहा ड्यूटी डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया है। फॉलो के रूप में 108 वाहन के आगे एसडीओपी और हटा थाना पुलिस का वाहन लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार मगरोंन थाना क्षेत्र के बरोदा गाँव मे कल्लू सिंह राजपूत के खेत पर सागर जिले के तारोली बरा गांव के गोविंद आदिवासी परिवार के साथ मजदूरी करने आया था। अपनी पत्नी के साथ वह खेत मे काम कर रहा इसी दौरान अचानक खेत मे बनी झोपड़ी में आग लग गईं। जिसमे जानवी उम्र 4 वर्ष कीर्ति उम्र 3 वर्ष एवं पाँच माह की मासूम हीर बुरी तरह झुलस गई। जिसे उसके पिता ने आनन फानन में झोपड़ी से निकाला और निजी वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ गंभीर हालत होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीन वर्षीय जानवी और पाँच माह की हीर की दुःखद मौत हो गई। वही चार वर्षीय कीर्ति का इलाज जारी है। घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। हटा थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को हर संभव प्रशासनिक मदद दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
