



दमोह! आज दिनांक 08/01/2024 में टंडन बगीच में प्रदीप कुमार जैन के परिसर पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत चोरी का SMS प्राप्त हुआ!
मौके पर उपभोक्ता के परिसर पर कनिष्ठ अभियंता प्रदीप परिहार एवं लाइन मैन द्वारा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में स्मार्ट मीटर में अलग से लूप लगाकर विद्युत चोरी किया जाना पाया जिसका मौके पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया!
मौके पर विद्युत सप्लाई काट दी गई एवं रुपए 27242का जुर्माना लगाया गया ! उपयोगकर्ता श्री राजू जैन के द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, विद्युत चोरी किए जाने किए जाने पर थाना दमोह में प्राथमिकी दर्ज कराया गया!

