
दमोह। भोपाल मे आयोजित मध्य प्रदेश लेखक संघ के तत्वावधान मे 31 वां वार्षिक सम्मेलन मानस भवन भोपाल मे आयोजित किया गया। साहित्यिक प्रतिभा द्वारा अनेकों विधाओं मे श्रेष्ठ सृजन कर विशिष्ट स्थान बनाये जाने पर अंतरराष्ट्रीय कवयित्री लेखिका डां.प्रेमलता नीलम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डां.संतोष चौबे.अध्यक्ष डां. रघुनंदन शर्मा विशिष्ट अतिथि डां. उमाशंकर पचौरी समिति अध्यक्ष राजेंद्र गटटानी के कर से काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह नगद इकीश सौ राशि से सम्मानित किया गया, कुल तीस साहित्यकारों का सम्मान हुआ, आभार मनीष बादल ने माना, दमोह लेखक संघ के अध्यक्ष अमरसिंह राजपूत, डां. रघुनंदन चिले, श्याम सुंदर शुक्ला, तथा सभी कवि लेखकों ने डां. प्रेमलता नीलम को बधाई शुभकामनाएँ दी।
