
दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय में कला एवं मानविकी संकाय के संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वैभव कैथवास को अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण रंग महोत्सव वृंदावन में अंतर्राष्ट्रीय ब्रज मयूरी अवॉर्ड से नवाज़ा गया। यह अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव प्रतिवर्ष होता है, जिसमें 04 जनवरी 2025 को सूफ़ी कलेवर से भरे कृष्ण भजन को पेश किया। जिसमें तबला संगत व गायन में श्री प्रीतम अठ्या एवं हारमोनियम व गायन पर ओंकार चौरसिया ने अपना सहयोग प्रदान किया। डॉ कैथवास संगीत के क्षेत्र में गायिकी के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपना वर्चस्व बनाने में तत्पर हैं। आपके द्वारा लगभग 30 से अधिक शोध- पत्र प्रकाशित हो चुकें हैं। वर्तमान में आप सूफ़ी क्षेत्र में गहन अध्ययन कर पुस्तकों का लेखन कर रहें हैं जो आगामी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी ।
