Spread the love

1978 में एक्सीलेंस स्कूल की भूमि को दान करने वाले दानदाता की मूर्ति का राज्यमंत्री ने किया गया
अनावरण

दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा नगर के एक्सीलेंस स्कूल के लिए 4 एकड़ भूमि दान करने वाले स्व. श्री
तुलाराम यादव पट्टीदार की मूर्ति का अनावरण प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री
स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा स्कूल परिसर में किया गया। श्री पट्टीदार ने 1978 में 4 एकड़ भूमि इसके
अलावा वार्ड क्रमांक 5 में अनुसूचित जाति वार्ड के लिए भी एक एकड़ भूमि दान की थी। कार्यक्रम को संबोधित करते
हुए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा मैं स्वर्गीय तुलाराम यादव जी को हृदय से श्रद्धांजली समर्पित करता हूं
जिन्होंने बच्चो की शिक्षा के लिए 4 एकड़ भूमि दान की है। वास्तव में बहुत ही अच्छा कार्य उन्होने किया है। और कहा
भी गया कि कबीरा जब हम पैदा हुए जग हंसे हम रोय, ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोय। कहने का तातपर्य है
कि मनुष्य को जीते जी ऐसे कर्म करके जाने चाहिए कि आने वाले समय में वो चला जाए लेकिन आने बाली पीढ़ियां
उसके व्यक्त्वि को याद करके समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद करते रहे इस प्रकार के काम करके हमारे
स्वर्गीय तुलाराम यादव पट्टीदार करके गए है। उन्होंने कहा मैं पट्टीदार परिवार को बहुत बहुत बधाई देता हूं कि
आपके पूर्वजों ने अच्छा कार्य किया। इसके अलावा राज्यमंत्री श्री लोधी ने कई वर्षो से मेन रोड से लगकर स्कूल की
बाउंड्री से लगी हुई सड़क का विवाद बना हुआ था जिसे भी सुलझाकर सड़क बनवाने के लिए पट्टीदार परिवार से
आग्रह किया है। मूर्ति अनावरण के अवसर पर पट्टीदार परिवार ने राज्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार कर 4 से 5 वार्डो
तक जाने वाली सड़क को बनाने के लिए जगह प्रदान करने के लिए कहा है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण गोविन्द
यादव ने दिया। साथ ही जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। साथ ही शिक्षकों एवं
नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा ज्ञापन देकर एक्सीलेंस स्कूल का नाम भूमि दान दाता स्वर्गीय तुलाराम यादव पट्टीदार के नाम पर रखने की मांग की है। जिस पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में चर्चा की
जाएगीं। साथ ही पट्टीदार परिवार के लोगो ने राज्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियो का अंगवस्त्र पहनाकर एवं
उपहार देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन चेतन जैन के द्वारा किया गया। इसके अलावा राज्यमंत्री श्री लोधी द्वारा वादीपुरा ग्राम में नवीन पंचायत भवनका भूमि पूजन किया गया। ग्राम बगदरी में जनलोक कल्याण शिविर में शामिल हुए साथ ही नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *