Spread the love

सांसद ने 1 करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले तीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया

बदनूर, महलपुर, देवगढ़ में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ विकासखंड के अंतर्गत 1 करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाले तीन उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया जिसमें महलपुर में 54 लाख, देवगढ़ में 54 लाख और बदनूर में 54 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वास्थ्य को लेकर नए आयाम स्थापित किए उन्होंने गरीबों के इलाज की चिंता की है और आयुष्मान भारत योजना लाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई हैं । सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुरना क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला है जिसमें आदिवासी भाई बहन रहते हैं ,दूरस्थ गांव के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है इसको लेकर मुख्यमंत्री जी से मिला ,पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले में स्वीकृत किए हैं, और लगातार स्वास्थ्य की सुविधा बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री जी ने 100 करोड रुपए दिए हैं और आगे भी l राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद ने कहा कि बहुत जल्द ही हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें सभी बीमारियों का इलाज होगा
सांसद ने उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से अब क्षेत्र के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं उपलब्ध होगी।
महलपुर में आयोजित उप स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जिला पंचायत सदस्य मदन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बट्टी , राकेश दुबे , रामापाठे
सरपंच दीपिका पवार, नकुल विश्वकर्मा, नारायण पाठे, ऋषि सोनी, सुभाष डिगरसे, पंकज पाठक, मनोज साहू ,धर्मराज, अरविंद सूर्यवंशी, ओमकार सोलंकी, सिरजलाल परतेती, भगवान दास घाघरे तहसीलदार साक्षी शुक्ला सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
वहीं बदनूर में आयोजित कार्यक्रम में रमेश भादे ,(आजावराव भादे) रामकिशोर भादे ,काशीनाथ जी देशमुख,जेठू नेता,भीम सूर्यवंशी,संतोष साहू ,सुन्दर पवार,लालसिंह बट्टी ,शंकर भादे ,मंजू भादे ,जुगल महाजन,,विनोद वस्त्राणे ,रामदास डिगरसे,प्रवीण साहू,ओमकार सोलंकी ,बबलू सूर्यवंशी,मोहन कालभूत नन्हू भादे ,सुरेश चौधरी ,रीना जी देशमुख ,देवलाल भादे ,अजय अंकु पवार उपस्थित थे।

टीन शेट बनाने सांसद ने दिए एक लाख

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलपुर सभा मंच पर टीन शेड लगाने के लिए प्राचार्य की मांग पर सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने एक लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *