Spread the love

जिले में अभी भी 9,947 शिकायतें लंबित

दमोह :  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के संबंधित कार्यालय प्रमुखों से कहा है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आगामी 27 जनवरी 2025 को सी.एम. हेल्पलाईन के विभागों/विषयों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं एवं समाधान एक दिवस के विषयों की समीक्षा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में की जायेगी। जिले में अभी भी 9,947 शिकायतें लंबित है।उन्होंने बताया खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की नवीन राशन कार्ड जारी करना (नया राशनकार्ड / पात्रता पर्ची बनवाने के सम्बन्ध में) 415 लंबित शिकायतें, गृह विभाग की आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी न करना / पक्षकारो पर समझौते, राजीनामा के लिए दबाव डालने संबंधी (पुलिस) 50 शिकायतें, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी क्षेत्र) से संबंधित (नगर पालिका/नगर परिषद/अन्य नगर निकाय) 911 शिकायतें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की किये गये कार्य का मजदूरी भुगतान न किये जाने की (मनरेगा) 131 शिकायतें, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सम्बधित 01 जनवरी 2017 से प्रारम्भ 1647 शिकायतें, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जननी सुरक्षा योजना का लाभ न मिलने/विलम्ब से मिलने सम्बन्धी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) 190 शिकायतें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल जल योजना से संबंधित 28 शिकायतें, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित 41 शिकायतें तथा समस्त विभाग की 100 दिवस से अधिक समय से लंबित 6,534 शिकायतों सहित 9947 शिकायतें लंबित है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा है सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायतों की समीक्षा कर, संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाये। समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में इन प्रकरणों की समीक्षा की जायेंगी। समाधान आनलाईन कार्यक्रम में चयनित विषयों की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *