
भोपाल। चूनाभट्टी इलाके के कोलार तिराह पर कलेक्शन एजेंट से हुई लाखो की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 लुटेरो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने खुलासा किया है कि कारोबारी की मुखबिरी पर ही उन्होनें पहले रैकी की इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था। अधिकारियो ने बताया कि जानकी नगर चूना भट्टी में रहने वाले साहिल अपने दो दोस्तों रोहित और मयूर के साथ अनाज की आढ़त का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर साहिल अपने दोस्त रोहित के साथ जुमेराती से कारोबार से संबधित 15 लाख की रकम लेकर दो पहिया वाहन से घर जा रहे थे। उस समय वाहन साहिल चला रहा था। कोलार तिराहे के पास सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से आगे पहुंचते ही एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके वाहन को टक्कर मारकर गिरा दिया। और दो अन्य बाइक सवार बदमाशो ने उनका बैग झपट लिया और भाग गये। इस दौरान एक और बाइक पर सवार दो अन्य बदमाश भी घटना में शामिल थे। मामला कायम कर अधिकारियो के निर्देश पर थाने के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम सहित पॉच टीमो का गठन किया गया। वहीं बदमाशो से संबधित सूचना देने पर 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया। टीमो ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरो के भागने का रुट मैप तैयार किया। फुटेज के आधार पर टीमो ने आदतन आरोपियो को लेकर कड़ी पूछताछ की। इस दौरान पता चला की आरोपी दीपक पटेल को फरियादी के परिचित द्वारा ही पैसे लाने ले जाने की मुखबिरी की गई थी। इसके बाद दीपक ने लूट की योजना बनाते हुए अपने साथ भूपेन्द्र ठाकुर, संतोष उर्फ ललन, रिषभ ठाकुर, विपिन चौहान, अभिषेक चौहान को योजना मे शामिल कर लिया। पुलिस ने दीपक पटेल को दबोचा जिसने पूछताछ मे खुलासा किया की उसने अपने साथियो भूपेन्द्र ठाकुर, संतोष उर्फ ललन, रिषभ ठाकुर, विपिन चौहान, अभिषेक चौहान के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर रैकी के बाद बाइको से फरियादी का पीछा किया। कोलार तिरोह पर मौका मिलते ही रकम से भरा बैग लूट लिया। बाद में सभी बदमाशो ने लूटी गई 15 लाख की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया था। पुलिस ने दीपक पटेल की निशादेही पर सभी लूटेरो को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशो की पहचान दीपक पटेल पिता राधश्याम पटेल (26) निवासी भानपुर जेके स्टोर के पास, भोपाल संतोष उर्फ ललन पिता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (20) निवासी मालीखेड़ी विदिशा रोड थाना छोला, रिषभ ठाकुर पिता अनार सिंह ठाकुर (22), विपिन चौहान पिता जीवन सिंह (22), भूपेन्द्र ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर (33) और अभिषेक चौहान पिता लखन सिंह (22) चारो निवासी ग्राम रेहटी जिला सीहोर के रुप में हुई है। उनके कब्जे से लूटी गई 10 लाख की रकम बरामद की है, बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस उनका अपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।
