Spread the love

रिश्वतखोरी केस में सीबीआई ने डिप्टी डायरेक्टर के भाई को भी गिरफ्तार किया

शिमला। ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में सीबीआई शिमला में ईडी दफ्तर के फरार डिप्टी डायरेक्टर को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डिप्टी डायरेक्टर विशालदीप को सीबीआई की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया। फिलहाल, अब आरोपी को चंडीगढ़ लाया जाएगा। बीते कई रोज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला जोनल ऑफिस का डिप्टी डायरेक्टर फरार चल रहा था।
इस मामले में सीबीआई टीम ने तीन बार शिमला दफ्तर में रेड डाली है। यहां का पूरा स्टाफ भी बदल दिया गया था। रिश्वतखोरी केस में सीबीआई ने डिप्टी डायरेक्टर के भाई को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, एक अन्य युवक का अरेस्ट भी हुआ है। आरोपी डिप्टी डायरेक्टर का भाई आकाशदीप जींद से गिरफ्तार किया गया था। छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आरोपियों ने शिमला में बीते सप्ताह मीडिया से बातचीत की थी और बड़े आरोप लगाए थे। इसस दौरान डिप्टी डायरेक्टर पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने 25 लोगों से एक-एक करोड़ रुपये मांगे थे और कुल 25 करोड़ की उगाही का टारगेट रखा गया था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सीबीआई की टीम ने मुंबई में दबिश दी और फिर असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप को फरारी के 18 दिन बाद अरेस्ट कर लिया। गौरतलब है कि 22 दिसंबर को सीबीआई ने हिमाचल के 181 करोड़ रुपये के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों की शिकायत पर रेड डाली थी। इस मामले में रिश्वत लेने और मांगने के आरोप में दो केस दर्ज किए हैं। छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी रजनीश बंसल और भूपेंद्र कुमार शर्मा ने सीबीआई को बताया था कि ईडी शिमला जोनल आफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप ने उनसे ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी। उधर, चंडीगढ़ सीबीआई की टीमों ने विशालदीप की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *