Spread the love

महिला फॉरेस्ट गार्ड से छेड़छाड़ का मामला

भोपाल। बैतूल वन वृत्त के तात्कालीन सीसीएफ के बहुचर्चित महिला वन कर्मियों के उत्पीडऩ और छेड़छाड़ के मामले में गंज थाने में महिला फॉरेस्ट गार्डो की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आएफएस मोहन लाल मीना वर्तमान में निगरानी और मूल्यांकन शाखा भोपाल में एपीसीसीएफ के पद पर पदस्थ है।
दरअसल, वर्ष 2021 में बैतूल वन वृत्त में सीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) के पद पर पदस्थ रहे मोहन लाल मीणा के खिलाफ बैतुल की महिला वनकर्मियों ने कार्यस्थल पर उत्पीडऩ के अलावा फोन पर घर बुलाने, फील्ड में अकेले साथ चलने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें प्रमुख सचिव वन और वन बल प्रमुख से की थी। प्रमुख सचिव वन ने शिकायतों को गम्भीरता से लिया और दो अलग अलग जांच दल बनाकर बैतूल भेजा था। जांच दलों ने पुलिस की सहायता से आरोपों के आधार पर सीडीआर की कॉपी निकाली और उसके साथ 24 पेज का जांच प्रतिवेदन 2021 में ही वन बल प्रमुख को सौंप दिया था। जिसके बाद तात्कालीन सीसीएफ मोहन लाल मीणा को बैतूल में निलंबित कर भोपाल भेज दिया था। लेकिन भोपाल से जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर मोहन लाल मीणा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं करवाया गया था। लगातार हुई शिकायतों के बाद बैतुल के गंज थाने में आईएफएस मोहन लाल मीणा के खिलाफ गंज थाने में महिला वनकर्मी के बयान के आधार पर स्नढ्ढक्र दर्ज कराई गई है। आईएफएस मोहन लाल मीना वर्तमान में निगरानी और मूल्यांकन शाखा भोपाल में एपीसीसीएफ के पद पर पदस्थ है। यह पहला मामला होगा जिसमें किसी आईएफइस अधिकारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *