Spread the love

खरगोन। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। शनिवार को मुरैना जिले का बदमाश जिले में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल बरामद किए है। थाना गोगावां पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रेटवा तालाब के पास घेराबंदी की। यहां पुलिस टीम को देख कर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया । पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम सत्यदेव पिता दिनेश कटारे (18) निवासी गोपी नदी थाना सिटी कोतवाली मुरैना का होना बताया। सत्यदेव के पास मिले बैग को चेक करने पर उसमे 05 देशी पिस्टल मिली। सत्यदेव के कब्जे से 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य की पिस्टल के साथ ही 01 मोबाईल फोन जप्त किया है। सत्यदेव के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुरैना में भी विभिन्न धाराओं में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। उक्त हथियार किससे खरीदे और किसलिए खरीदे गए, इसकी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *