Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ कुलगुरू, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्व विद्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राज्य शासन द्वारा डॉ. खाड़े को प्रो. डॉ. के.जी. सुरेश का कार्यकाल समाप्त होने से नियमित कुलगुरू की नियुक्ति तक के लिये यह प्रभार सौंपा गया है। डॉ. सुदाम खाड़े प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश का स्थान लेंगे। डॉ. सुदाम खाड़े यह पद नियमित कुलगुरू की नियुक्ति होने तक संभालते रहेंगे।
आज दोपहर बाद मध्य प्रदेश शासन ने यह आदेश जारी करते हुए बताया है कि वर्तमान कुलगुरु माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता संचार विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश का कार्यकाल आगामी 15 सितम्बर 2024 को समाप्त हो रहा है।
डॉ. खाड़े के पास वर्तमान में आयुक्त-सह-सचिव जनसम्पर्क और प्रबंध संचालक म.प्र. माध्यम का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *