
दमोह : कमिश्नर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत गत दिवस ग्राम भौरासा में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविर में पहुंचे थे। यहां पर ग्रामवासियों द्वारा अपनी बातें व समस्याएं रखी गई थी जिस पर त्वरित निराकरण के निर्देश तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी को दिए गए थे। इस संबंध में तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने बताया त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की सहमति से भूमि चयनित की गई जिस पर सभी ग्रामीणों ने सहमति दी है।
