

माताओं,एवं पूर्व छात्रों की रही प्रमुख भूमिका
दमोह ! राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार संपूर्ण भारत में निपुण भारत अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में मिशन अंकुर के तहत एफ एल एन मेले का आयोजन 11 जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला सिमरी राजाराम में कलेक्टर श्री सुधीर कोचर की मंगल प्रेरणा एवं जिला प्रभारी श्री शुभम कपूर, डीईओ श्री नेमा जी ,डीपीसी श्री द्विवेदी जी बी आर सी ललित रैकवार जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, एफ एल एन मेला के संयोजक शिक्षक भूपेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर अतिथि सरपंच शेखर राठौर दौलत सिंह जन शिक्षक द्वारका शुक्ला शरद गुप्ता मनोज सिंह ठाकुर ,बहादुर सिंह शाला से सुनीता सोनी शीला कटारे ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया,इसके पश्चात कक्षा 1 व 2 के बच्चो का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया मेले में कुल 6 स्टाल लगाए गए जिसमें प्रथम स्टॉल रजिस्ट्रेशन का द्वितीय शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा विकास गणित की पूर्व तैयारी एवं अंतिम कोना बच्चों का कोना बनाया गया!
पहला स्टाल शारीरिक विकास शारीरिक विकास के अंतर्गत संतुलन निशाना लगाना आदि गतिविधि संपन्न हुई !
बौद्धिक विकास स्टाल
बौद्धिक विकास में पैटर्न, समय की समझ, मुद्रा का लेनदेन ,एवं वस्तुओं का वर्गीकरण विशेष रहा!
भाषा विकास तीसरा स्टाल
भाषा विकास के अंतर्गत चित्रों में पहचान करना, अक्षर, शब्द एवं वाक्य को पढ़ना !
गणित की पूर्व तैयारी चौथा स्टाल
गणित की पूर्व तैयारी के अंतर्गत कंकड़ को गिरना, अंकों की पहचान,एवं उनके बढ़ते क्रम में उनको बताना साथ ही जोड़ घटाना के चिन्ह की पहचान एवं वस्तुओं के माध्यम से जोड़ना एवं घटाना !
बच्चों का कोना


अंतिम बच्चों का कोना जो उनके शारीरिक विकास एवं भाषा विकास की गतिविधियों का रहा इसमें बच्चे अक्षरों को लिखने एवं सरल शब्द लिखना सीखे, खाली चित्रों में रंग भरना !
पूर्व छात्रों,एवं माताओं ने स्टाल पर संभाला मोर्चा
सभी स्टालों पर शाला के पूर्व छात्र आरती लोधी देवी लोधी साधना लोधी रिंकी लोधी,बबीता लोधी ,एवं माताओं में रश्मि लोधी ,उर्मिला लोधी उपस्थित रहे !
देश भक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
शाला के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई !
जन सहयोग का किया आभार
मेला संयोजक शिक्षक भूपेंद्र जैन के प्रयास से सामाजिक संस्थाओं द्वारा बच्चो को पुरस्कार भेट किए गए,
संचालन एवं आभार शिक्षक भूपेंद्र द्वारा संपूर्ण मेले का सफल संचालन किया गया आगंतुक अतिथियों और ग्राम वाशियो को मेले के हर बिंदु की जानकारी दी गई आभार सुनीता सोनी शीला कटारे ने व्यक्त किया !
