युवा दिवस पर कलेक्टर श्री कोचर ने युवाओं को दिया संदेश

दमोह । युवा दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश योग आयोग जिला आयोग समिति दमोह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा बेलाताल के सामने स्थित त्रिमूर्ति पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मुख्यमंत्री जी ने एक शब्द दिया है, जिसका नाम है gyan (ज्ञान) जिसमें जी का मतलब गरीब, वाई का मतलब युवा, ए का मतलब अन्नदाता और एन का मतलब नारी इनके ऊपर चार नए मिशन राज्य सरकार शुरू कर रही है और उसमें से एक युवा मिशन आज से प्रारंभ हो रहा है, इसके तीन लक्ष्य है, पहला संवाद, दूसरा सामर्थ और तीसरा समृद्धि, युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल, रोजगार इन तीनों के माध्यम से समृद्धि के रास्ते खोलना राज्य सरकार का उद्देश्य है।
