जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो उठो जागो और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ो-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल


दमोह। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आज उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों ने योग किया। इस मौके भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा युवा पीढ़ियां स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से मार्गदर्शन लेती हैं और सही रास्ते पर चलने का प्रयत्न करती हैं। हम सभी अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद जी के किए गए कार्यों को अपनाकर देश की सेवा के लिए सक्षम बने। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार दिवस के रूप में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आज सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा योग करें निरोग रहे युवाओं को यही संदेश है और यह सिर्फ आज के दिन ही नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करना चाहिए । उन्होंने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा नशे से दूर रहे क्योंकि विवेकानंद जी का मानना था कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो उठो जागो और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ो, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो तब तक दौड़ते रहे।
