Spread the love

मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जबेरा ने मारी बाजी

दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया, जिसके संरक्षक नितेंद्र सिंह लोधी ने 25 दिसंबर को शुभारंभ किया था, 21 दिन तक चले टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसका फाइनल मुकाबला जबेरा और पटेरा के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जबेरा टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 199 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पटेरा टीम 125 रन पर सिमट गई और जबेरा टीम ने 74 रनों से विजय प्राप्त की। राज्यमंत्री श्री लोधी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा निरंतर चोटी पर बने रहने के लिए हमें निरंतर मेहनत करने की जरूरत है जिससे हम विजेता बने रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में सहयोग कर रहे नरसिंह सेवा समिति एवं बंटी इलेवन सहित समस्त सहयोगियों का धन्यवाद किया। आयोजन में मुख्य रूप से रुपेश सेन, बंटी दुबे, राजेश सिंघई, दीपक सेन, मुकेश ठाकुर, बंटी ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, नीरज जायसवाल, मोंटू बाजपेई, अंशुल बाजपेई, नर्मदा प्रसाद राय, मूरत सरपंच श्री पटेल, सत्येंद्र सिंह, सरपंच जय सिंह कडोपा सहित खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *